Text-Widget

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation test link ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

स्मार्ट कैसे बने – 13 बेहतरीन तरीके How To Become Smart In Hindi

स्मार्ट कैसे बने ? 13 बेहतरीन तरीके How To Become Smart In Hindi

आज के युग में स्मार्ट बनना बहुत जरूरी है। स्मार्ट बनकर ही आप विभिन्न क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। एक अच्छी नौकरी उसी व्यक्ति को मिलती है जो Smart होता है। यहां स्मार्ट होने से तात्पर्य सिर्फ खूबसूरत दिखने से नही है, मानसिक रूप से भी स्मार्ट होना जरूरी है। कैरियर बनाने के लिए हजारों युवा अब कंपटीशन के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में स्मार्ट व्यक्ति ही आगे बढ़ते हैं। उन्हें ही अच्छे वेतन पर नौकरियां मिलती हैं।
Smart Kaise Bane

स्मार्ट बनने के लिए आवश्यक टिप्स – How To Become Smart In Hindi


इंप्रेस करना है जरूरी
यह एक ऐसा गुण है जो दूसरे लोगों के मस्तिष्क में आपकी छवि बनाता है। कुछ लोगों के अंदर बात करने का बड़ा हुनर होता है। ऐसे लोग कुछ ही मिनट बात करके अपना काम बना लेते हैं। ऐसे लोगों को स्मार्ट कहा जाता है। यदि आपके अंदर ऐसा हुनर नहीं है तो आपको इसे सीखना चाहिए। इसके लिए आप Internet और वीडियोस का सहारा भी ले सकते हैं।
स्मार्ट बनना चाहते हैं तो सभी काम सीखे
स्मार्ट होने का मतलब यह नहीं है कि आप सूट बूट में अच्छे दिखें; परंतु आपको आता कुछ ना हो। उस व्यक्ति को स्मार्ट समझा जाता है जिसे सारे काम आते हैं। यदि आप किसी कंपनी/ऑफिस में काम कर रहे है तो आपको हर तरह के काम सीखने चाहिए। जैसे ह्यूमन रिसोर्स, फाइनेंस, मार्केटिंग, सेल्स। जब आप सभी कामों में हुनरमंद हो जाएंगे तब आपको आपके मित्र भी स्मार्ट कहेंगे। ऑफिस में आपकी सब लोग इज्जत करेंगे।
बहुत से लोग कामचोर होते हैं। वो बस अपना काम करना चाहते हैं। दूसरा कोई काम नहीं सीखना चाहते हैं। यह भी आपके बॉस किसी दूसरे काम में आपकी मदद चाहिए और आप मना कर देंगे तो आपकी कोई कद्र नहीं करेगा। कद्र उसी की होती है जिसे सभी काम आते हैं। इसलिए आपको अपने अंदर बहुमुखी योग्यताओं का विकास करना चाहिए।
बहिर्मुखी स्वभाव अपनाने का प्रयास करें
बहुत से लोग अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। वह दूसरे लोगों से बहुत कम बातचीत करते हैं। ऐसे में उनकी छवि दब्बू वाली बन जाती है। आपको अपने सहपाठियों से अधिक से अधिक घुलना मिलना चाहिए। जब आप ऐसा करेंगे तो आप की छवि सुधरेगी।
हमेशा अपडेट रहें
आपको पता होना चाहिए कि आपके कार्यस्थल, शहर और दुनियादारी में क्या चल रहा है। यदि आप उससे अनजान रहते हैं तो आप कभी स्मार्ट नहीं कहलाये जायेंगे। स्मार्ट व्यक्ति से यह उम्मीद की जाती है कि उसे हर चीज के बारे में कुछ ना कुछ अवश्य पता होगा। इसलिए आप समसामयिक घटनाओं की जानकारी लेते रहे।
अपनी बॉडी को फिट रखे
बहुत से लोग स्मार्टनेस को शारीरिक फिटनेस से जोड़ते हैं। भारी वजन, मोटे, भद्दे लोग किसी को पसंद नहीं आते हैं। इसलिए यदि आप मोटापे के शिकार हो चुके हैं तो आपको व्यायाम करके अपना वजन कम करना चाहिए। एक सामान्य आकार धारण करना चाहिए।
ड्रेसिंग सेंस में सुधार करें
आपको अपने ऑफिस, पार्टी या घर में भी वही कपड़े पहने चाहिए जो आपको सूट करते हैं। जिन कपड़ों में आप अच्छे दिखते हैं वही पहनना चाहिए। जो कपड़े आप पर नही फबते है उसे न पहने। दूसरों की नकल करने से बचना चाहिए। यदि आपका Dresing Sense अच्छा है तो लोग आपको स्मार्ट कहेंगे.
स्मार्ट बनने के लिए परिपक्व होना जरूरी है
परिपक्वता से तात्पर्य उस व्यक्ति से है जो किसी भी अच्छी बुरी स्थिति में सही निर्णय लेता है, उचित व्यवहार करता है। परिपक्व व्यक्ति संकट आने पर बहुत परेशान नहीं होता। वह खुशी होने पर बहुत अधिक खुश नहीं होता। गम होने पर बहुत दुखी नही होता। वह एक Mature Person की तरह व्यवहार करता है। परिपक्वता उम्र के साथ आती है। परिपक्व लोगों को लोग स्मार्ट कहते हैं।
बॉडी लैंग्वेज में सुधार करें
बहुत से लोगों का व्यक्तित्व इतना आकर्षक होता है कि सभी लोग उनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। ऐसे लोग बात करते समय हाव-भाव (बॉडी लैंग्वेज) से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। यदि आपके अंदर ऐसा हुनर नहीं है तो आपको इसे सीखना चाहिए।
हमेशा खुश रहना सीखें
लोग उन्हीं लोगों को पसंद करते हैं जो हमेशा खुश रहते हैं, ऊर्जा से भरे होते हैं, खुशमिजाज, सदैव सकारात्मक और अच्छी बातें करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि गंभीर और मुंह लटकाए लोगों को कौन चाहता है। इसलिए आप भी सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहने का प्रयास करें। चेहरे पर मुस्कुराहट लाये।
आपकी बुद्धिमत्ता ही आपको स्मार्ट बनाती है
दोस्तों यह बिंदु बहुत आवश्यक है। स्मार्टनेस को लोग बुद्धिमत्ता से जोड़ते हैं। कोई समस्या आने पर जो व्यक्ति तुरंत समाधान प्रस्तुत करता है उसे स्वाभाविक रूप से स्मार्ट कहा जा सकता है। ऐसे में आपका बुद्धिमान होना जरूरी है। समाज में वही व्यक्ति आगे बढ़ता है जो बुद्धिमानहोता है। अपनी चतुराई से वह अपना मार्ग बना देता है। आज के जमाने में भारी कंपटीशन है। ऐसे में आगे बढ़ना आसान नहीं है। आप लोगों ने बीरबल की कहानियां तो सुनी होगी। बीरबल सम्राट अकबर के दरबार में 9 नवरत्नों में से एक थे। वह इतने बुद्धिमान थे कि किसी भी समस्या का तुरंत उपाय निकाल लेते थे।
अपनी साफ सफाई पर ध्यान दें
कुछ लोगों को यह पता ही नहीं होता है कि वह बेहद गंदे रहते हैं। वह गंदे कपड़े पहनते हैं, अपने नाखून तक नहीं काटते, बाल नही कटवाते। बालों को ठीक से कंगी नहीं करते, उनमें तेल भी नहीं लगाते। इस तरह के लोगों को कोई पसंद नहीं करता है। यदि आप बहुत होशियार और बुद्धिमान है; परंतु आप साफ़ सफाई पर ध्यान नही देते हैं तो भी आप की कद्र कोई नहीं करेगा। आपको साफ सफाई पर बहुत ध्यान देना चाहिए। रोजाना नहाना चाहिए। साफ सुथरा और आकर्षक दिखना चाहिये।
अपने काम को अधूरा ना छोड़ें, उसे मन लगाकर करें
कोई भी बॉस ऐसे कर्मचारियों को पसंद नहीं करता है जो अपना काम अधूरा छोड़ें और काम करने में टालमटोल करें। आप जिस भी क्षेत्र में काम करते हैं उसे पूरी निष्ठा और मन से करना चाहिए। तभी लोग आपको स्मार्ट कहेंगे। “कर्म ही पूजा है” यह कहावत तो आप लोगों ने सुनी होगी।
जिम्मेदारी से ना भागे
यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो जिम्मेदारी से भागते हैं तो यकीन करिए कोई भी आप को स्मार्ट नहीं कहेगा। आपको जिम्मेदार बनना चाहिए। यदि आपकी देखरेख में कोई गलती हो जाती है तो आपको उसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। सभी लोग जिम्मेदार लोगों को पसंद करते हैं।
तो दोस्तों यह थे कुछ टिप्स जो आपको निराशा से बाहर निकलने में हमेशा हेल्प करेंगे. आपको अगर यह Article पसंद आया हो तो नीचे कमेंट करे. आपका हर एक कमेंट मेरा उत्साह बढाता है. ऐसे ही बेहतरीन आर्टिकल पढने के लिए नीचे Related Post जरुर देखे.
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment